जनपदीय पुलिस ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
1 min readदेवरिया। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा शनिवार को कार्यालयों, थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन में व्यापक स्तर पर श्रमदान किया गया। इस दौरान परिसरों की साफ-सफाई, अभिलेखों व संसाधनों का सुव्यवस्थित रख-रखाव, पेड़-पौधों की छंटाई, सूखे पत्तों एवं खर-पतवार की सफाई की गई। साथ ही फर्नीचर व उपकरणों की सफाई कर उन्हें सुसज्जित किया गया। पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर स्वच्छता अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
