जेफ़री एपस्टीन से जुड़ी नई फ़ाइल्स के बाद ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर ने पूर्व प्रिंस एंड्रयू के लिए क्या कहा
1 min read
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा है कि एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को दोषी यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन के साथ अपने संबंधों के बारे में अमेरिकी कांग्रेस के सामने गवाही देनी चाहिए.
उन्होंने पत्रकारों से कहा, “गवाही देने के मामले में, मैंने हमेशा कहा है कि जिसके पास भी जानकारी है, उसे वह जानकारी देने के लिए तैयार रहना चाहिए.”
उन्होंने कहा, “अगर आप ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो आप सर्वाइवर्स पर ध्यान नहीं दे सकते. एपस्टीन के सर्वाइवर्स को पहली प्राथमिकता देनी होगी.”
पीएम की यह टिप्पणी एपस्टीन से जुड़ी नई फ़ाइलें जारी होने के बाद आई है, जिसमें ऐसी तस्वीरें शामिल हैं जिनमें माउंटबेटन-विंडसर ज़मीन पर लेटी एक महिला के ऊपर घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं.
अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेट्स ने नवंबर में एपस्टीन जांच के हिस्से के तौर पर माउंटबेटन-विंडसर से सवालों के जवाब देने के लिए कहा था. उस समय, स्टार्मर ने इसे माउंटबेटन-विंडसर के लिए “व्यक्तिगत रूप से” विचार करने का मामला बताया था.
