Prakash veg

Latest news uttar pradesh

नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस, कहा- ‘यहां किसी भी भरोसेमंद नेता की बात नहीं सुनी जाती’

1 min read

कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा की.

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि ‘कांग्रेस में किसी भी भरोसेमंद नेता की बात नहीं सुनी जाती’.

उन्होंने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भी निशाना साधते हुए उन पर पार्टी संगठन को ‘नुकसान पहुंचाने’ का आरोप लगाया है.

नवजोत कौर सिद्धू ने वडिंग को ‘अब तक का सबसे नाकाब़िल और भ्रष्ट अध्यक्ष’ बताते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “मेरे पास आपके (अमरिंदर सिंह राजा वडिंग) ख़िलाफ़ काफ़ी सबूत हैं, लेकिन मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि मैंने खु़द कांग्रेस छोड़ दी है जहां किसी भी भरोसे वाले नेता की बात नहीं सुनी जाती.”

इसके बाद किए एक पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा.

वहीं एक और पोस्ट में नवजोत कौर सिद्धू ने लिखा, “मैं शायद उन बहुत कम लोगों में से एक हूं जो राजनीतिक कारणों से किसी बीजेपी या आम आदमी पार्टी या किसी दूसरी पार्टी के नेता से नहीं मिली हूं और न ही किसी पार्टी के किसी व्यक्ति ने मुझसे संपर्क किया है.”

“मैं बस पंजाब के लोगों की सेवा करना चाहती हूं, जो मैं एक एनजीओ बनाकर कर सकती हूं.”

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/