Prakash veg

Latest news uttar pradesh

राजस्थान: जयपुर में ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका, दो लोगों की मौत

1 min read

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम को एक ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाके से दो व्यक्तियों की मौत हो गई.

विश्वकर्मा पुलिस स्टेशन के एसएचओ रविंद्र नरुका ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, “हमें (शनिवार) शाम करीब 7:50 बजे एक ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट में धमाके की जानकारी मिली थी. हम तुरंत मौक़े पर पहुंचे.”

“वहां काम करने वाले दो व्यक्ति घायल थे, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई थी.”

एसएचओ ने बताया कि एफ़एसएल टीमें हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/