Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सड़क सुरक्षा विषय पर छात्रों ने निबंध, क्विज प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

1 min read

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रदान किये मेडल

देवरिया।। 1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह शुक्रवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय औरा-चौरी, बैतालपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी विजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला सहित शिक्षा व परिवहन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विद्यालय प्रशासन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर निबंध, क्विज प्रतियोगिता एवं नाटक प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान किए गए।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बच्चों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और यातायात नियमों के पालन, दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के प्रयोग पर जोर दिया। एआरटीओ ने गोल्डन ऑवर, राहवीर योजना एवं कैशलेस उपचार की जानकारी दी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/