Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यह एक सपना है… ममता बनर्जी के अभियान पर पहली बार कांग्रेस ने खुलकर बोला हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद ममता बनर्जी लगातार अपनी पार्टी टीएमसी के विस्तार की कोशिश कर रही है। इसके लिए उन्होंने सबसे ज्यादा कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। ममता की इस विस्तारवाद की नीति को लेकर कांग्रेस ने पहली बार खुलकर हमला किया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ”भारतीय राजनीति की हकीकत सभी जानते हैं। यह सोचना कि कांग्रेस के बिना कोई भी भाजपा को हरा सकता है, महज एक सपना है।”

0Shares