Prakash veg

Latest news uttar pradesh

महिला आयोग कि उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते में दरार, पहले प्यार, फिर शादी और अब तलाक की नौबत

1 min read

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के संबंधों में दरार आ चुकी है। सोमवार को प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा,” मैं अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं, उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती हैं। अभी, मेरी मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब है, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें सिर्फ अपनी ही चिंता है, मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई। इसके साथ उन्होंने अपर्णा यादव का एक फोटो भी पोस्ट किया है, जिस पर ‘ए फैमिली डेस्ट्रायर’ कैप्शन लगाया गया है। इस पोस्ट के बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं इस मामले में अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट ने अपने जीजा का अकाउंट हैक होने की बात कही  लेकिन इसी बीच देर शाम प्रतीक यादव ने एक और पोस्‍ट करते हुए अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने अपनी पत्नी पर पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद करने के साथ स्वार्थी होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चाएं होनी शुरू हो गई है, बताया जा रहा है प्रतीक यादव इस समय देश से बाहर हैं। वहीं इस पूरे प्रकरण पर महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
प्रतीक यादव शुरुआत से राजनीति से दूर रहे हैं, जबकि अपर्णा यादव ने 2017 में लखनऊ कैंट विधान सभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और हार गईं थीं। इसके बाद वर्ष 2022 में वह भाजपा में शामिल हुईं, परंतु उनको विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट नहीं मिल सका। बाद में उनको महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया। मुलायम सिंह परिवार से भाजपा में जाने वाली अपर्णा यादव अकेली सदस्य हैं। पूर्व में सपा में रहते हुए भी उन्होंने कई बार पार्टी लाइन से अलग बयान दिया था।  अभी हाल ही में केजीएमयू प्रकरण मामले को लेकर वह सुर्खियों में रही हैं।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/