Prakash veg

Latest news uttar pradesh

समाजवादी पार्टी का बड़ा एक्शन बरेली जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त

1 min read

बरेली। समाजवादी पार्टी की बरेली इकाई में बड़ा एक्शन हुआ है। पूरी जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। सपा प्रमुख के निर्देश पर ये बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आदेश पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया कि ‘समाजवादी पार्टी जनपद बरेली के जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सहित तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है।’
बता दें कि कुछ दिनों पहले बरेली में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप से जुड़ा दो साल पुराना अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से जिले मे सियासी बवाल मचा हुआ है। गुटबाजी और अनुशासनहीनता से पार्टी के शीर्ष नेता नाराज चल रहे हैं। अब जारी हुए इस आदेश के बाद जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप हटाए गए और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की भी पार्टी के पद से छुट्टी हो गई है। इसी के साथ उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी बाहर कर दिए गए हैं। लगातार शिकायतों के निस्तारण के लिए हाईकमान ने सख्त एक्शन लिया है। चुनाव से पहले संगठन को कसने की कोशिश की जा रही है। अब बरेली में पार्टी की नई कार्यकारिणी की तैयारी शुरू कर दी गई है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/