Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, हटाई गयी अब्दुल गनी शाह की मजार

1 min read

देवरिया । जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गोरखपुर ओवरब्रिज के किनारे बनी अब्दुल गनी शाह की मजार पर बुलडोजर चलाकर उसे हटा दिया। यह कार्रवाई सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई।

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर राजस्व विभाग की टीम, नगर पालिका के अधिकारी तथा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। सुरक्षा और गति को ध्यान में रखते हुए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई थीं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मजार सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई थी, जिसे कई बार नोटिस देने के बाद हटाया गया। यह पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

मजार कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि हम लोग प्रशासनिक कार्रवाई में कोई बाधा नहीं डाल रहे हैं। प्रशासन अपने नियमानुसार अतिक्रमण हटा रहा है।
वहीं हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सदर विधायक द्वारा पहले ही अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी, उसी क्रम में प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस और प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी तरह की शांति भंग न हो।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/