Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पुलिस ने चलाए सघन चेकिंग अभियान

1 min read

देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में शनिवार को जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और जनसुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से कई प्रभावी अभियान चलाए गए। प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 स्थानों पर पुलिस ने 374 व्यक्तियों व 183 वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी, तीन सवारी, बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर व चोरी की गाड़ियों पर कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों की टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1090, 1098, 1076, 102, 108 और 1930 की जानकारी देकर जागरूक किया तथा पम्पलेट वितरित किए।
साथ ही सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिसमें कुल 97 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए और 27 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए संयुक्त टीमें गठित की गईं। यातायात पुलिस ने 186 वाहनों का ई-चालान कर 4 वाहन सीज किए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/