Prakash veg

Latest news uttar pradesh

126 लीटर देशी शराब के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

1 min read

देवरिया। जनपद की बनकटा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत बनकटा बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर अवैध देशी शराब के साथ छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जंजीरहा प्राथमिक विद्यालय के पीछे से एक टाटा हेक्सा कार और तीन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपियों को पकड़ा।
पकड़े गए अभियुक्तों में राणा प्रताप उर्फ मुटुरू, राहुल राम, अंकेश यादव, राहुल यादव, धीरज यादव और रोहित यादव शामिल हैं, सभी बिहार के सिवान जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से 14 पेटियों में भरी 126 लीटर बंटी बबली ब्रांड की देशी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

इस मामले में बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/