Prakash veg

Latest news uttar pradesh

OYO रुम्स में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जातीं…हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान

1 min read

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ओयो रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने नहीं जाती हैं। उन्होंने कहा कि खुद उन्हें ध्यान रखना होगा कि

OYO रुम्स में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जातीं...हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष का विवादित बयान

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘OYO रुम्स में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जातीं हैं।’ उन्होंने कहा, ऐसी जगहों पर जाते समय यह भी खयाल रखा चाहिए कि आपके साथ बुरा भी हो सकता है। दरअसल आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रेनू  भाटिया महिला उत्पीड़न के लिए जागरूक करने पहुंची थीं।

उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिवइन रिलेशनशिप कानून के चलते आयोग को कई मामलों को सुलझाने में हाथ बांधने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून की समीक्षा करने और बदलाव करने की जरूरत है। वह शारीरिक शोषण की घटनाओं पर बात कर रही थीं। भाटिया ने कहा, ओयो रूम्स में लड़कियां हनुमान जी की आरती करने नहीं जाती हैं। ऐसी जगहों पर आपकी खुद जिम्मेदारी बनती है।

उन्होंने कहा, शारीरिक शोषण के जितने मामले आते हैं उनमें ज्यादातर लिवइन के निकलते हैं। इन मामलों में दखल देना मुश्किल हो जाता है। कानून के चलते हमारे हाथ बंधे रहते हैं। इस कानून के चलते अपराध कम नहीं हो रहे बल्कि बढ़ रहे हैं। परिवार टूट रहे हैं। उन्होंने कहा, पीड़िता बयान में यही बताती है कि आरोपी ने आरोपी ने पेय में कुछ मिलाकर पिला दिया और इसके बाद शारिरक शोषण किया। लड़कियों को क्या यह नहीं पता होता कि ऐसी जगहों पर कुछ भी गलत हो सकता है।

उन्होंने कहा, जब कोई  लड़का या लड़की कॉलेज में आते हैं तो उन्हें लगता है कि पता नहीं क्या मिल गया। उन्हें लगता है कि अब स्वच्छंदता मिल गई है। चाहे जो पहनो, चाहे जहां जाओ। वहीं लड़कों को लगता है कि अब गर्ल फ्रेंड घुमाने का समय शुरू हो गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/