Prakash veg

Latest news uttar pradesh

थाने में नेहा सिंह राठौर से क्या-क्या हुए सवाल, पुलिस ने क्यों मांग ली मेडिकल रिपोर्ट?

1 min read

पहलगाम टेरर अटैक को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में आखिरकार नेहा सिंह राठौर लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने पुलिस के सामने अपने बयान भी दर्ज करवाए। थाने में करीब एक घंटे तक रहने के दौरान पुलिस ने नेहा से कई सवाल-जवाब किए। नेहा ने भी पुलिस की पूछताछ में सहयोग करते हुए जवाब दिए। इस दौरान पुलिस ने नेहा सिंह राठौर से अब तक न पहुंचने के बारे में पूछा और उनसे मेडिकल रिपोर्ट मांगी? पूछताछ होने के बाद नेहा अपने पति के साथ वापस चली गईं। थाने से निकलने के बाद नेहा सिंह राठौर ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि उनके ऊपर जो मुकदमे दर्ज हुए हैं उसी मामले में उन्हें बयान दर्ज कराना था। बयान दर्ज कराने के बाद वह वापस जा रही हैं।

पुलिस ने क्या-क्या सवाल

हजरतगंज थाने में पुलिस ने नेहा से सवाल किया कि मुकदमे में कोर्ट से अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद जारी नोटिस पर अपना पक्ष क्यों नहीं रखा? इस पर नेहा ने विस्तार से सवालों के जवाब दिए। नेहा ने महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में विवेचक को बताया कि दो हफ्ते पूर्व उन्हें नोटिस मिला था। बीमारी के कारण वह अपना पक्ष रखने नहीं आ सकीं। उनके गले में दिक्कत है। इसके अलावा बुखार भी था। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में नेहा से मेडिकल रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। नेहा पति हिमांशु सिंह के साथ बयान दर्ज कराने के लिए पहुंची थीं।

27 अप्रैल को नेहा के खिलाफ हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के वुडलैंड पैराडाइज निवासी अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने हजरतगंज कोतवाली में 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा दु‌र्विजयगंज निवासी हिमांशु वर्मा, दुगावां के अर्जुन गुप्ता और रानीगंज के सौरभ ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इन तीनों के प्रार्थनापत्र उसी रिपोर्ट में सम्मिलित कर लिए गए थे। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने नेहा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दो नोटिस जारी किए थे। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने कहा कि गायिका नेहा सिंह राठौर को 15 दिन पूर्व नोटिस जारी किया गया था। वह बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंची थीं। बयान दर्ज कराकर वह घर चली गईं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/