Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Palmistry: हथेली की ये रेखा देती हैं लव लाइफ से जुड़े संकेत, जानें खास बातें

1 min read

Love line in palm: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं से जीवन से जुड़े कई पहलुओं का पता चलता है, जिसमें एक है लव लाइफ। बहुत सारे लोगों के मन में प्रश्न रहता है कि उनकी लव लाइफ कैसी रहेगी। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि हाथ की किस रेखा को देखकर वैवाहिक जीवन की जानकारी मिलती है और पता चलता है कि प्यार परवान चढ़ेगा या रिश्ता टूट जाएगा।

हाथ में कहां होती है विवाह रेखाएं- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार प्रेम व विवाह रेखाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठा के नीचे होती हैं। ये रेखाएं हथेली के बाहर से अंदर की ओर आती हैं। ये बहुत ज्यादा लंबी नहीं होती हैं। कुछ लोगों के हाथ में ये रेखाएं तीन या चार भी हो सकती हैं।

जानें किन लोगों को मिलती है प्यार में सफलता: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली में प्रेम या विवाह रेखा स्पष्ट व लंबी होती है और रिंग फिंगर के नीचे वाली रेखा (सूर्य रेखा) को छूती है। तो माना जाता है कि ऐसे लोगों को प्यार में सफलता मिलती है। ऐसे लोग लव मैरिज कर पाने में भी सफल हो सकते हैं।

विवाह रेखा का दो भागों में बंटा होना: अगर हथेली पर बनने वाली विवाह रेखा दो भागों में बंटी होती है, तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विवाह रेखा का कटा होना: अगर विवाह रेखा यानी छोटी उंगली के नीचे बाहर से अंदर आ रही रेखाएं कटी हुई होती हैं, तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को प्यार में धोखा मिलने की आशंका रहती है। ऐसे लोगों को प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। अगर विवाह रेखा साफ व स्पष्ट होती हैं तो रिश्ता मजबूत होता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/