BSEB Bihar Board 12th Result 2025: जारी होने वाला है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक
1 min read
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। परीक्षार्थी अपना परिणाम बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in अगर आप चाहते हैं कि परिणाम घोषित होते ही आपको अलर्ट आए तो यहां आप अपनी डिटेल्स देकर रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हुए थे, ऐसे में विद्यार्थियों को परिणाम जल्द ही जारी होने की पूरी उम्मीद है। बिहार बोर्ड ने अभी तक नतीजों की तिथि व समय पर कोई ऐलान नहीं किया है। आमतौर पर बिहार बोर्ड परिणाम जारी करने से एक दिन पहले विज्ञप्ति जारी कर सूचित कर देता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर टॉपरों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संभावित टॉपर बच्चों की कॉपियां मंगाई गई हैं। बिहार बोर्ड ने कॉपी चेकिंग का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है। अब बोर्ड इंटर परिणाम को अंतिम रूप दे रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की ओर से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक करवाया गया था। इसमें 1292313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के हैं। परीक्षार्थियों को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
Bihar Board 12th Result 2025 Live: अगर आप के स्मार्ट फोन है तो आप आसानी से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। स्मार्ट पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको गूगल पर बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com या biharboardonline.com को डालकर सर्च करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर ऑफिशियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी। अब आप बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक कीजिए। इसके बाद आप अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन कीजिए और अपने बिहार इंटर रिजल्ट 2025 को डाउनलोड कर लीजिए।