Kangana Ranaut Slapped Video हिमाचल में मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज दिल्ली जा रही थीं। इस बीच चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उन्हें कथित रूप से सीआईएसएफ गार्ड ने थप्पड़ मार दिया। मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 वोटों से हराया था। कंगना को कुल 537022 वोट मिले थे।
कंगना रनौत ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह आज भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए एमपी यूके 707 फ्लाइट से दिल्ली के लिए जा रही थीं।
इस दौरान सुरक्षा जांच के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए गईं तो सीआईएसएफ की महिला जवान के साथ उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद गार्ड ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस संदर्भ में आगे की जांच के लिए सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है।
बता दें कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut Slapped)आज दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक तस्वीर भी शेयर की। कंगना ने इस तस्वीर को कैप्शन भी दिया था- ‘संसद के लिए जा रही- मंडी की सांसद’
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 वोटों से हराया था। कंगना को कुल 5,37,022 वोट मिले थे। बता दें कि कंगना ने अपने पहले चुनाव में जीत हासिल की। इसी के साथ हिमाचल की अन्य तीन सीटों पर भी भाजपा परचम लहरा पाने में सफल हुई।

More Stories
न्यूजीलैंड में फुस्स हुए रोहित और विराट, क्या वर्ल्ड कप 2027 से कटेगा पत्ता? सामने आई बड़ी रिपोर्ट
थलपति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, कावेरी जल को लेकर खारिज कर दी मांग
20 लाख वर्गफीट में पंडाल, 14 पार्किंग स्थल; वैशाली में पीएम मोदी का सभास्थल हो रहा तैयार