Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Arunachal Pradesh Chunav 2024: अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत, 60 में से 46 विधानसभा सीटों पर कब्जा

Arunachal Pradesh Chunav 2024 अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 से बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 46 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की है। इनमें से 10 प्रत्याशी निर्विरोध ही चुनाव जीते हैं। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी के खाते में पांच सीटें आई हैं। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर सफलता मिली है। देखें कौन कितनी सीटों पर जीता…

भाजपा की सीटें और वोट शेयर दोनों बढ़े

अरुणाचल प्रदेश में 2019 में भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उसे 50.86 फीसदी वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर सात सीटों के साथ जेडीयू रही थी। 2024 विधानसभा चुनाव में भाजपा को 54.57 फीसदी वोट मिले और पांच सीटों का फायदा हुआ।

पेमा खांडू समेत 10 प्रत्याशी निर्विरोध जीतेमुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने निर्विरोध ही विधानसभा चुनाव जीता है। पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। पेमा खांडू पहली बार जुलाई 2016 में मुख्‍यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस में थे। सीएम बनने के बाद सितंबर में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ज्वाइन की थी। इसके बाद 2016 के दिसंबर महीने में भाजपा का दामन थाम लिया था।

0Shares