Prakash veg

Latest news uttar pradesh

‘जहां दिखे भाजपाई, वहां बिछाओ चारपाई’, भाजपा को घेरने के लिए सपा ने शुरू किया नया अभियान; तैयार किए ये नौ प्रश्न

Lok Sabha Election 2024 समाजवादी पार्टी ने अंतिम चरण की 13 सीटों के चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए नया अभियान जहां दिखे भाजपाई वहां बिछाओ चारपाई शुरू किया है। सपा ने नौ तीखे प्रश्नों के तीर भी तैयार किए हैं। इसमें संविधान बदलने से लेकर आरक्षण खत्म करने महंगाई और जनगणना समेत कई मुद्दों पर प्रश्न शामिल हैं।

 समाजवादी पार्टी ने अंतिम चरण की 13 सीटों के चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए नया अभियान ‘जहां दिखे भाजपाई, वहां बिछाओ चारपाई’ शुरू किया है। सपा ने नौ तीखे प्रश्नों के तीर भी तैयार किए हैं। इसमें संविधान बदलने से लेकर आरक्षण खत्म करने जैसे मुद्दों पर प्रश्न शामिल हैं।

सपा ने अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा है कि जहां भी भाजपाई या फिर उनके संगी-साथी मिलें तो उन्हें प्रेम से बैठाकर उनके कुछ बोलने से पहले अपने सवाल जरूर पूछिए।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अंतिम चरण के चुनाव में भाजपा को संविधान, आरक्षण व जातिगत जनगणना के इर्द-गिर्द ही उलझाकर रखना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए नौ प्रश्न तैयार किए हैं। पार्टी इनका इस्तेमाल इंटरनेट मीडिया पर भी करने जा रही है।

सपा ने तैयार किए ये नौ प्रश्न

सपा पूछेगी कि भाजपा संविधान क्यों बदलना चाहती है? आरक्षण क्यों खत्म करना चाहती है? भाजपा सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना का विरोध क्यों करती है? भाजपा किसान विरोधी कानून बार-बार क्यों लाती है?

सपा लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड की भी याद भाजपा को दिलाएगी। सपा यह भी पूछेगी कि भाजपा ने किसानों को कुचलने वालों को टिकट क्यों दिया? सपा प्रज्वल रेवन्ना के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरेगी। सपा पूछेगी…⁠भाजपा महिलाओं पर शर्मनाक अत्याचार करने वाले अपने पार्टी के लोगों को क्यों बचाती है? सपा महंगाई व युवाओं के प्रश्न भी पूछेगी।

सपा यह भी पूछेगी कि…⁠भाजपा पेपर लीक करा के युवाओं से नौकरी के अवसर क्यों छीन रही है? ⁠भाजपा मुनाफाखोरी को बढ़ावा देकर कारोबारियों से चुनावी चंदा वसूलकर महंगाई क्यों बढ़ा रही है? ⁠भाजपा ने कोरोना की जानलेवा वैक्सीन जनता को क्यों लगवायी?

0Shares