कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आज (रविवार) को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के शीर्ष नेता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। सरकार की ओर से कहा गया है कि रैली और यात्रा के दौरान कोई राष्ट्रविरोधी या सांप्रदायिक या कोई प्रतिकूल नारा नहीं लगना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राहुल गांधी 60 से 70 यात्रियों के साथ पैदल और बस से सफर करेंगे। हालांकि, पहले यह राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया।
- थोड़ी देर के बाद राहुल गांधी की विशेष इंडिगो फ्लाइट दिल्ली से रवाना हो चुकी है। फ्लाइट में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे औरक जयराम रमेश समेत कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद हैं। इस दौरान पार्टी नेता ‘न्याय का हक मिलने तक’ और ‘सहो मत डरो मत’ जैसे नारे लगाते नजर आए हैं।
- ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “राहुल गांधी ने पूर्व से पश्चिम तक एक और यात्रा शुरू करने का फैसला किया था, क्योंकि उत्तर से दक्षिण तक, वह पहले ही यात्रा पूरी कर चुके थे।”

More Stories
‘कॉरपोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया, क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई’, प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से पूछा
चांदी की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, ₹1.60 लाख के नीचे आया भाव; क्या अभी और होगी सस्ती?
19 नवंबर को जिंदगी से डिलीट करना चाहते हैं क्रिकेट फैंस, क्योंकि हर भारतीय का कलेजा हो गया था छलनी