Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Weather Update: मथुरा में भीषण ठंड से कांपे लोग, पारा पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सर्दी के चलते स्कूलों का बदला समय

1 min read

ठंड ने बिगाड़े हालात पारा पांच डिग्री सेल्सियस पहुंचा। सुबह-शाम कोहरा हवा के आगे बेअसर रही धूप। बाजार भी देरी से खुले। अधिकांश दुकानों पर लोगों ने ठंड से राहत के लिए हीटर जला रखे थे। तमाम लोग लकड़ी-कोयला जलाकर आग पर ताप रहे थे। पशु-पक्षी भी ठंड से ठिठुरते नजर आए। पशुपालकों ने अपने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए बोरों से ओढ़ा दिया था।

ठंड से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पारा प्रतिदिन नीचे गिर रहा है। मंगलवार को तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शीतलहर ने शरीर कंपा दिया तो गलन ने बेहाल कर दिया। सुबह और शाम को छोड़िए।

दिन में भी गलन के कारण सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दस बजे तक मौसम साफ हो गया, शाम को कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन गलन और शीतलहर बढ़ गई।

मंगलवार सुबह अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दस बजे तक मौसम साफ हो गया। हल्की धूप निकली, लेकिन शीतलहर के आगे बेदम रही। शाम तीन बजे से ठंड फिर बढ़ गई। शीतलहर ने शाम को ही लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। हाल यह था कि गर्म कपड़ों से लैस होने के बाद भी लोगों के हाड़ कांप रहे थे।

दोपहिया सवार एवं बसों आदि में सफर करने वाले ठंड से आहत दिखे। भीषण होती ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।

सुबह दस बजे से होगा समय

मथुरा में सर्दी के कारण विद्यालयों का समय बदला गया है। विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि सर्दी के कारण विद्यालयों का समय सुबह दस बजे तक कर दिया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/