Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

1 min read

राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं। कई सारी एजेंसियां एग्जिट पोल पेश करते हुए चुनाव परिणाम का एक अनुमान लगा रहे हैं। बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटें जीतकर राजस्थान में सरकार बनाई थी। वहीं, भाजपा ने 73 सीटों पर जीत हासिल की थी।

राजस्थान में 199 सीटों पर 25 नवंबर को वोटिंग हुई। 1863 उम्मीदवारों की किस्मत का 3 दिसंबर को होने वाला है। अगले कुछ ही घंटों में राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आने वाले हैं। कई सारी एजेंसियां एग्जिट पोल पेश करते हुए चुनाव परिणाम का एक अनुमान लगाने वाले हैं।

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त टक्कर- India Today का सर्वे

India Today Axis My India के अनुसार, राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 80 से 100 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस को 86 से 100 सीटें मिलने की उम्मीद है।

India Today Axis My India
भाजपा 80-100
कांग्रेस 86-106
अन्य- 9-18

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: गहलोत सरकार को ‘गुड बाय’- P-MARQ का सर्वे

P-MARQ एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को राजस्थान में 105 से लेकर 125 सीटें मिलने का अनुमान है।
भाजपा- 105-125
कांग्रेस- 69-91
अन्य-5-15

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत- Times Now-ETG का सर्वे

Times Now- ETG के अनुसार, राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। भाजपा को 108 से लेकर 128 सीटें मिलते दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस को 56 से लेकर 72 सीटें मिलने की उम्मीद है।

भाजपा-108-128
कांग्रेस- 56-72
अन्य- 13-21

30 Nov 20236:16:43 PM

Rajasthan Exit Poll 2023 LIVE Updates: TV9 Polstart एग्जिट पोल-कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर

TV9 Polstart एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा की कड़ी टक्कर होने वाली है। राज्य में भाजपा को 100 से 110 सीटें मिलते दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस को 90 से लेकर 100 सीटें मिलने की उम्मीद है।

बीजेपी- 100-110
कांग्रेस- 90-100
अन्य- 5-15

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/