यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने रामलला के दर्शन किए, स्वागत में दिखे अभय सिंह और खब्बू तिवारी
1 min read
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और हनुमानगढ़ी में माथा टेका। मंदिर परिसर में ट्रस्ट सचिव जगदीश आफले ने उनका स्वागत किया और निर्माण कार्यों की जानकारी दी। उनके साथ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह और ऋषिकेश उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तावड़े शनिवार सुबह करीब 11 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह और जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह समेत अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। आपको बता दें कुछ तीन पहले ही सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हुए थे। जिसमें गोसाईंगज से विधायक अभय सिंह भी थे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के अयोध्या एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह और पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी एक साथ नजर आए। दोनों तावड़े के ठीक पीछे खड़े थे। उनकी एक साथ मौजूदगी ने जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दी है। गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े दोनों नेताओं की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रही थीं। सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में अटकलें सामने आई थीं। ऐसे में तावड़े के स्वागत के दौरान दोनों नेताओं का साथ दिखना चर्चा का विषय बन गया।
तावड़े ने सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों में पार्टी नेताओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में अयोध्या महानगर, अयोध्या जिला, लखनऊ जिला, लखनऊ महानगर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, नीरज सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, राहुल वाल्मीकि, संतोष सिंह, कमलेश मिश्रा और त्र्यंबक तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
