बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी पत्नी राजश्री यादव का धर्म बताया। जातिवाद के आरोपों पर घिरे तेजस्वी यादव ने कहा कि वो बिल्कुल भी जातिवादी नहीं हैं अगर ऐसा होता को वो ईसाई धर्म में शादी क्यों करते। वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर जातिवादी नहीं हैं तो रेचल का नाम क्यों बदला।
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करत हुए कहा, ये लोग मुझे जातिवादी कहते हैं। अगर ऐसा होता तो हम ईसाई धर्म में क्यों शादी करते। उन्होंने कहा कि उनकी बीवी ईसाई धर्म की है, लेकिन यह लोग सिर्फ राजनीति के लिए हमें जातिवादी कह रहे हैं।
‘इनका काम झूठ बोलना है…’
तेजस्वी यादव ने फिर अमित शाह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रिजर्वेशन लागू हुआ तो अमित शाह आए और उन्होंने कहा कि यादव और मुसलमानों का कोटा बढ़ा दिया गया है। ये सिर्फ झूठ बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनका काम झूठ बोलना है और हम लोगों का काम आपके लिए काम करना है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमें आरक्षण का कोटा बढ़ाना होता तो माननीय मुख्यमंत्री कुर्मी समाज से आते हैं, तो हम कुर्मी जाति का नहीं बढ़ाते। वो आखिर किस आधार पर बोल रहे हैं। आपके पास आंकड़ा कहां है। ये बिहार ही है जहां पहली बार जातिगत सर्वे हुआ है। देश में और कहीं हुआ ही नहीं है। ऐसे में आप किस आंकड़े के आधार पर बोल रहे हैं।
‘…तो रेचल का नाम राजश्री क्यों रखा?’
बीजेपी नेता रामसागर सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के दिमाग में बचपन से ही जातिवाद का जहर घोला गया है। अगर आप जातिवादी नहीं होते तो रेचल का नाम आपने राजश्री यादव क्यों रख दिया। आपने अपनी बीवी का नाम इसलिए बदला क्योंकि आपकी मानसिकता जातिवादी है।

More Stories
न्यूजीलैंड में फुस्स हुए रोहित और विराट, क्या वर्ल्ड कप 2027 से कटेगा पत्ता? सामने आई बड़ी रिपोर्ट
थलपति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, कावेरी जल को लेकर खारिज कर दी मांग
20 लाख वर्गफीट में पंडाल, 14 पार्किंग स्थल; वैशाली में पीएम मोदी का सभास्थल हो रहा तैयार