यूपी-UP के बीजेपी सांसद पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भाजपा सांसद सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। अतिक्रमण से जुड़ा मामले होने की वजह से पुलिस मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।
यूपी के भाजपा सांसद के खिलाफ उत्तराखंड के ऋषिकेश में केस दर्ज किया गया है। यूपी के उन्नाव संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज सहित पांच लोगों के खिलाफ अवैध निर्माण की सीलिंग तोड़कर दोबारा निर्माण करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। ऋषिकेश पुलिस थाने के प्रभारी खुशी राम पांडेय ने बताया कि पांचों के खिलाफ रविवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 441, 452 व 448 के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्राधिकरण के सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत की शिकायत में साक्षी महाराज के अलावा मंजुला, कृष्णा, मुकेश जैन और मनोज पर टिहरी विस्थापित क्षेत्र व लक्क्ड़ घाट के इलाकों में कथित तौर पर अवैध निर्माण कार्य संचालित करने के आरोप लगे थे।
आरोप में कह गया है कि प्राधिकरण द्वारा सील किये जाने के बाद उसकी सीलिंग तोड़कर अवैध तरीके से दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने का आरोप लगाया गया है।

More Stories
न्यूजीलैंड में फुस्स हुए रोहित और विराट, क्या वर्ल्ड कप 2027 से कटेगा पत्ता? सामने आई बड़ी रिपोर्ट
20 लाख वर्गफीट में पंडाल, 14 पार्किंग स्थल; वैशाली में पीएम मोदी का सभास्थल हो रहा तैयार
‘कॉरपोरेट टैक्स 30% से घटाकर 22% किया, क्या आपने कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई’, प्रधानमंत्री मोदी ने उद्योग जगत से पूछा