एल्डिको प्लाजा उतरेठिया व्यापार मंडल का नगर निगम जोन 8 कार्यालय पर धरना
1 min read
एल्डिको प्लाजा उतरेठिया व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सोमवार नगर निगम जोन 8 कार्यालय पर अर्धनंग होकर धरना दिया नगर निगम द्वारा क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण, गंदगी, नालियों की मरम्मत न होने के चलते नगर निगम की लचर व्यवस्था से क्षुब्ध होकर धरना दिया गया है एल्डेको प्लाजा व्यापार मंडल द्वारा कई बार नगर निगम प्रशासन से गुहार लगाई गई मानसून से पहले सीवर की सफाई के लिए क्षेत्र में बढ़ रहे अतिक्रमण के लिए महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराए जाने के संबंध में टूटी सड़के और नालियों की मरम्मत के संबंध में कई बार नगर निगम प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन किसी भी प्रकार की सुनवाई ना होने के चलते आज धरना दिया गया व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने बताया इस मामले को लेकर मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के हस्तक्षेप के बाद भी नगर निगम प्रशासन कुंभकरण की नींद सोता हुआ नजर आ रहा है नगर निगम द्वारा लगातार व्यापारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है वही व्यापारी ने आरोप लगाया की जोनल अधिकारी ज्ञापन लेना नहीं चाह रहे थे लेकिन अधिकारियों के दबाव के चलते उन्हें ज्ञापन लेना पड़ा व्यापारियों ने आरोप लगाया नगर निगम प्रशासन की लापरवाही लगातार उजागर हो रही है सांसद ,मंत्री के आदेश को नगर निगम प्रशासन चुनौती देकर कार्य कर रहा है वही लखनऊ मेयर को फोन करके मामले की जानकारी दी गई तो लखनऊ मेयर द्वारा महज कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।