Prakash veg

Latest news uttar pradesh

इरशाद ने ईश्वर बन हिंदू महिला से की शादी, जबरन करवाया धर्मांतरण, परिवार संग मिलकर किया ये काम

1 min read

लखनऊ में जबरन लड़की का धर्मांतरण का मामला सामने आया है। लखनऊ के इरशाद ने ईश्वर बनकर एक हिंदू लड़की से पहले शादी की फिर उसे धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई।

इरशाद ने ईश्वर बन हिंदू महिला से की शादी, जबरन करवाया धर्मांतरण, परिवार संग मिलकर किया ये काम

लखनऊ में एक और धर्मांतरण करवाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। लखनऊ के इरशाद ने ईश्वर बनकर एक हिंदू लड़की से पहले शादी की फिर उसे धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। हालांकि लड़की ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर लड़की को पीटा भी गया है। लड़की के घरवालों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकात दर्ज करवाई है। इस मामले में आरोपी के परिवार के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि लखनऊ के एक युवक इरशाद ने अपना नाम ईश्वर बताकर एक हिंदू लड़की से पहले दोस्ती की। दोस्ती के बाद लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ भाग गया। लड़की के घरवालों ने दोनों को बहुत ढूंढा लेकिन वो नहीं मिले। दोनों ने शादी कर ली। जानकारी के अनुसार लड़के ने हिंदू रीति-रिवाज से लड़की से शादी की। शादी के तुरंत बाद ही लड़के ने लड़की के साथ गलत व्यवहार किया। इसके बाद उसने लड़की को धर्म बदलने के लिए भी मजबूर किया। शिकायत में कहा गया है कि लड़के ने लड़की पर धर्म बदलकर दोबारा शादी करने का दबाव बनाया।

लड़की ने धर्मांतरण का विरोध किया। लड़के ने एक नहीं सुनी और एक मौलाना के पास ले गया। लड़की को इरशाद और ससुराल वालों ने पीटा भी जिसके बाद उसका धर्मांतरण करवा दिया गया। वहीं लड़की को ढूंढ रहे उसके परिवार को इस बारे में जानकारी हुई कि लड़का हिंदू नहीं दूसरे धर्म का है। बताया गया कि वो नाम बदलकर और हाथ में हिंदू धागा बांधकर लड़की से मिलता था। सारी जानकारी होते ही लड़की के पिता ने लखनऊ के नाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लड़की और आरोपी को तलाश रही है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी बाराबंकी के साईं खेड़ा का मूल निवासी है। वहीं मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पहले लड़के और लड़की को ढूंढा जा रहा है और साथ ही लड़की के पिता के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/