Prakash veg

Latest news uttar pradesh

8 चॉपर तैनात, कई विमान भी बुक; कांग्रेस नहीं करना चाहती चूक

1 min read

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में दांव पर लगी 224 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। फिलहाल, कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है और रुझानों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी अभी 77 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां राज्य में बहुमत हासिल करने का दावा कर रही हैं। वहीं, क्षेत्रीय दल जनता दल सेक्युलर ने कुछ देर इंतजार करने का फैसला किया है।

Karnataka results 2023 live: सुबह 10.46 बजे हॉट सीट्स के क्या हैं हाल

उम्मीदवार सीट ताजा हाल
बसवराज बोम्मई, भाजपा शिग्गांव आगे
विजयेंद्र येदियुरप्पा, भाजपा शिकारीपुरा आगे
डीके शिवकुमार, कांग्रेस कनकपुरा आगे
जगदीश शेट्टार, कांग्रेस हुबली धारवाड़ पीछे
सिद्धारमैया, कांग्रेस वरुण आगे
प्रियंक खड़गे, कांग्रेस चित्तापुर आगे
एचडी कुमारस्वामी, जेडीएस चन्नापटना आगे
निखिल कुमारस्वामी, जेडीएस रामनगरम पीछे
रमेश जरकिहोली, भाजपा गोकक आगे
लक्ष्मण सांगप्पा सावदी, कांग्रेस अथानी आगे
अरागा ज्ञानेंद्र, भाजपा तीर्थहल्ली आगे
सीटी रवि, भाजपा चिकमंगलूर पीछे
दिनेश गुंडु राव, कांग्रेस गांधीनगर आगे

Karnataka Election Results: कांग्रेस के इस गढ़ में आगे चल रही है भाजपा, क्या लगा पाएगी सेंध?

हुमनाबाद विधानसभा क्षेत्र से शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार सिद्धू पाटिल आगे चल रहे हैं। खास बात है कि इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ने बीते तीन विधानसभा चुनाव में यहां 15 प्रतिशत से ज्यादा अंतर से जीत हासिल की है। इस सीट से जनता दल सेक्युलर उम्मीदवार सीएम फैज भी मैदान में हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/