राहुल गांधी के नाम कर दिया अपना चार मंजिला घर, दिल्ली की राजकुमारी ने क्यों लिया यह फैसला?
1 min read
राहुल गांधी की सांसदी छिन जाने के बाद लोकसभा की आवास संबंधी समिति ने उन्हें एक नोटिस भेजा था। नोटिस के मुताबिक, राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन पर स्थित उनका सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है।
सूरत की एक अदालत ने बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक आपराधिक मानहानि केस में दोषी ठहरा दिया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई और उनपर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। कोर्ट के इस फैसले के ठीक एक दिन बाद लोकसभा सचिवालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए राहुल की सदस्यता को रद्द कर दी। सांसदी छिन जाने के बाद राहुल गांधी की टेंशन दिनोंदिन बढ़ने लगी। राहुल गांधी को अब उनका सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। बंगला खाली करने के लिए राहुल को 22 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है। इस बात को लेकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। इसी बीच दिल्ली की एक महिला ने राहुल गांधी के नाम अपना घर कर दिया। जी हां, दिल्ली की राजकुमारी नाम की महिला ने अपना चार मंजिला घर राहुल गांधी के नाम कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के मंगोलपुरी में राजकुमारी गुप्ता का एक चार मंजिला घर है। राजकुमारी ने अपना घर अब राहुल गांधी के नाम कर दिया है। दरअसल, राहुल गांधी की सांसदी छिन जाने के बाद लोकसभा की आवास संबंधी समिति ने उन्हें एक नोटिस भेजा था। नोटिस के मुताबिक, राहुल गांधी को 12 तुगलक लेन पर स्थित उनका सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया है। राहुल गांधी को इसके लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
दरअसल, साल 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ मानहानि का केस किया था। करीब चार साल बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई और इसके बाद राहुल गांधी की सांसदी भी छिन गई। अब राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसी बीच दिल्ली की राजकुमारी ने राहुल के नाम अपना घर कर दिया है।