Prakash veg

Latest news uttar pradesh

कभी भारत के मसले दूसरे सुलझाते थे, अब हमारी ओर देख रही दुनिया; बजट सत्र में बोलीं राष्ट्रपति

1 min read

संसद के बजट सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में देशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और दुनिया का उसे देखने का नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि कभी दूसरे देश हमारे मसलों को सुलझाते थे, लेकिन आज हमारी ओर दुनिया उम्मीद से देख रही है। लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 2047 तक ऐसा भारत बनाना है, जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और हर आधुनिक बदलावों से समाहित हो। ऐसा भारत हो, जिसमें गरीबी न हो। ऐसा भारत हो, जिसकी युवा शक्ति समाज के विकास के लिए आगे खड़े हों।

Budget सत्र में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मु - LOC से LAC, अनुच्छेद-370 से 3  तलाक तक, बिना डरे काम करने वाली सरकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यदि हम इस सच्चाई को जीवंत करेंगे तो जरूर प्रगति करेंगे। अमृतकाल का यह समय बेहद अहम है। पहली बार जब देश की जनता ने सेवा का अवसर दिया तो हमने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ शुरुआत की थी। समय के साथ विकास विश्वास और सबका प्रयास भी जोड़ा गया। कुछ ही समय में मेरी सरकार के 9 साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान देश के लोगों ने कई सकारात्मक बदलाव देखे हैं। कभी भारत अपने आंतरिक मसलों के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर होता था, आज वह अन्य देशों के संकट हल कर रहा है। आज भारत में ऐसा डिजिटल नेटवर्क तैयार हो रहा है, जिससे विकसित देश भी प्रेरणा ले रहे हैं।

आर्टिकल 370 हटाया और तीन तलाक भी कर दिया खत्म

मुर्मू ने कहा कि यह सरकार सभी के हित में काम करने वाली है। उन्होंने कहा कि भारत में आज प्रगति के साथ ही प्रकृति का भी संरक्षण करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने लगातार दूसरी बार स्थिर सरकार को चुना है। इस सरकार के दौर में एलओसी से लेकर एलएसी तक प्रतिद्वंद्वी देशों को कड़ा जवाब दिया गया है। आर्टिकल 370 से लेकर तीन तलाक तक को रोकने का फैसला लिया गया है। दुनिया में जहां भी राजनीतिक अस्थिरता है, वह देश आज गंभीर संकट से घिरे हैं। लेकिन हमारी सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उसे देखते हुए दुनिया के मुकाबले बहुत अच्छी स्थिति है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/