Prakash veg

Latest news uttar pradesh

CM Yogi Adityanath in Aligarh : Yogi ने कहा, नए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां छेड़ने वाले को कर देते हैं बर्बाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को निर्धारित समय पर अलीगढ़ पहुंच गए। नुमाइश मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सभा में सीएम योगी ने कहा देश की आजादी में अलीगढ़ ने अहम भूमिका निभाई थी। अलीगढ़ के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं। पूर्व मुख्यमंन्त्री बाबू जी काल में तालानगरी को आगे बढ़ने का काम किया। अब एक नया मंच दिया जा रहा है।

jagran

उत्‍तर प्रदेश दंगा मुक्‍त हुआ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को बड़ी नजीर बताया है। आर्थिक स्थिति में मजबूत हो रहे भारत के लिए पीएम की तारीफ की। साथ ही उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बताया। कहा, अब कर्फ्यू नहीं लगता। दंगाई आजीविका के लिए ठेला लगा रहे हैं। यह नया प्रदेश है, जो हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देता है। नए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों को छेड़ने वाले को बर्बाद कर देता है।

jagran

आर्थिक स्‍थिति में इंग्‍लैंड को पछाड़ा

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्वतंत्रता सैनानियों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को याद किया। कहा, अलीगढ़ प्रदेश का एक प्रमुख जिला और महानगर है। इसकी एक अलग पहचान है। देश की आजादी में अलीगढ़ ने अहम भूमिका निभाई। यहां के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं। पूर्व मुख्यमंन्त्री बाबू जी के कार्यकाल में तालानगरी को आगे बढ़ने का काम किया गया। अब एक नया मंच दिया जा रहा है। पिछले आठ साल में देश को बदलते देखा है। आर्थिक स्थिति में इंग्लैंड को पछाड़ दिया है। जी 20 मे पीएम मोदी अध्यक्ष रहेंगे।

0Shares