Prakash veg

Latest news uttar pradesh

17 लाख दीयों से आज सजेगी राम नगरी अयोध्या, इन इलाको में लगी एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा दीपोत्सव

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में शनिवार की दोपहर तक 17 लाख दीये लगा दिए जाएंगे। दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए 22 हजार स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है। 37 घाटों पर दीयों को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीपोत्सव में भाग लेंगे। शुक्रवार को राम की पैड़ी के घाटों से दीयों को बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। विवि परिसर से बसों से स्वयंसेवकों को लाया गया। यहां घाट समन्वयकों की देखरेख में दीये लगाए जा रहे हैं।

श्रीरामराज्याभिषेक की तर्ज पर सजेगी रामनगरी - Poorvanchal Media :  poorvanchalmedia.com, पूर्वान्चल मीडिया, Purvanchal Media

0Shares