Prakash veg

Latest news uttar pradesh

कासगंज से चुनाव में उतरे भाजपा के तीनों प्रत्याशी हैं करोड़पति, जाने पूरा मामला

1 min read

यूपी चुनाव में कासगंज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों की बात हो तो वह करोड़पति है। इसमें सबसे अधिक धनवान पटियाली से प्रत्याशी ममतेश शाक्य हैं। पटियाली विधानसभा से चुनाव में उतरे प्रत्याशी के पास 38128926 रुपए की संपत्ति हैं। इसमें उनकी व पत्नी दोनों की संपत्ति शामिल है।

ममतेश शाक्य की पुत्री कविशा के बैंक खाते की बात की जाए तो उसमें 20,91,387 रुपए हैं। पुत्री खुशी के खाते में 20,54,287 रुपए हैं। जबकि खुद ममतेश शाक्य के पास चल संपत्ति 1,94,83,252 रुपए है। वहीं पत्नी के पास चल संपत्ति 1,45,00,000 की है। ममतेश शाक्य स्नातक तक शिक्षित हैं।

अमांपुर विधानसभा से प्रत्याशी हरिओम वर्मा के पास 2,19,21,218 रुपए की चल संपत्ति है। जबकि कासगंज से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह के पास 2,43,26,701 रुपए की संपत्ति है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/