लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर उपलब्ध कराने के लिए भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने पर जोर दिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत कनिष्ठ विश्लेषक खाद्य के 414 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग ने इस भर्ती के लिए कुल 417 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थियों के अंतिम चयन परिणाम को मंजूरी दी है। लिखित परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों की पात्रता और अभिलेखों के परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।
सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए चयन प्रक्रियाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। इस फैसले से लंबे समय से परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

More Stories
एनडीपीएस मामले में फरार NBW वारंटी गिरफ्तार, अदालत में पेशी से था गायब
एक पति की अपनी पत्नी से अपेक्षा क्या होती है
शख्सियत- देवरिया का पखावज पागल “पागलदास”