लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान गौरव दिवस के अवसर पर कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का मार्गदर्शक है। भारत की संप्रभुता किसी एक व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, बल्कि देश के आम नागरिकों में निहित है। संविधान प्रत्येक वयस्क नागरिक को मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान केवल अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि नागरिकों को देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराता है। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने महात्मा गांधी के विचारों को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोकतांत्रिक भारत की कल्पना की थी, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिले।
उन्होंने लोगों से अपील की कि संविधान को केवल पढ़ने और दिखाने तक सीमित न रखें, बल्कि उसके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। सामाजिक भेदभाव, जातिवाद और भाषाई विभाजन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

More Stories
एनडीपीएस मामले में फरार NBW वारंटी गिरफ्तार, अदालत में पेशी से था गायब
एक पति की अपनी पत्नी से अपेक्षा क्या होती है
शख्सियत- देवरिया का पखावज पागल “पागलदास”