Prakash veg

Latest news uttar pradesh

ट्राला ने कार को मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक फरार, कार सवार बाल-बाल बचे

बस्ती के विक्रमजोत क्षेत्र में हुआ हादसा, हाईवे पर अवैध कट से बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका
बस्ती। विक्रमजोत थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्राला ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में कार सवार अहमद अली और उनके साथ मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार अहमद अली अपने परिवार के साथ फैजाबाद के मुमताज नगर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विक्रमजोत क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्राला ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर अवैध कट और गलत तरीके से वाहनों के आवागमन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से अवैध कट बंद कराने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

0Shares