इलाज के दौरान मरीज की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण सर्वोपरि होना चाहिए
भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के सबसे पुराने होम्योपैथी संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिकित्सा सेवा से जुड़े डॉक्टरों को महत्वपूर्ण संदेश दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा का उद्देश्य केवल बीमारी का उपचार करना नहीं है, बल्कि मरीज की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण को सर्वोपरि रखना भी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पेशे में तकनीकी ज्ञान के साथ करुणा, संवेदनशीलता और नैतिक जिम्मेदारी भी आवश्यक है।
उन्होंने डॉक्टरों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मरीजों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए। डॉक्टरों को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके सामने एक ऐसा व्यक्ति है, जिसकी अपनी उम्मीदें, चिंताएं और परिवार है।
राष्ट्रपति ने चिकित्सा क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों और सहानुभूति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देना प्रत्येक डॉक्टर का कर्तव्य है।

More Stories
साइबर हमले, दुष्प्रचार और हाइब्रिड युद्ध बन रहे दुनिया की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती : राजनाथ सिंह
संविधान गौरव दिवस को हर साल 26 नवंबर को मनाने का निर्णय : अमित शाह
योगी सरकार में युवाओं को पारदर्शी भर्ती से सरकारी नौकरी के अवसर