Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर रार, कांग्रेस ने मांगी 26 सीटें

इमरान मसूद बोले—हम भीख नहीं मांग रहे, गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहते हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का मुद्दा चर्चा में आ गया है। इंडिया गठबंधन के दोनों सहयोगी दलों के बीच इस विषय पर बातचीत का दूसरा दौर शुरू होने से पहले ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
कांग्रेस सांसद राजीव राय ने स्पष्ट किया है कि दोनों पार्टियां इस बात पर चर्चा करेंगी कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस की ओर से 26 सीटों की मांग सामने आई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से जिन 26 सीटों की मांग की गई है, उनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 13, पूर्वांचल की सात और अवध तथा मध्य उत्तर प्रदेश की छह सीटें शामिल हैं।
समाजवादी पार्टी की ओर से सीटों के चयन में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव परिणामों को आधार बनाने की बात सामने आई है। जिन सीटों पर कांग्रेस ने पहले अच्छा प्रदर्शन किया था, उन पर पार्टी अपना दावा मजबूत मान रही है।
दोनों दलों के बीच बातचीत आगे बढ़ने के साथ सीटों का मुद्दा और महत्वपूर्ण हो गया है। वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए गठबंधन की एकजुटता अहम मानी जा रही है।

0Shares