Prakash veg

Latest news uttar pradesh

गेट फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ तेंदुआ, फिर कुत्ते को मुंह में दबोचकर उठा ले गया

तेंदुआ दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में गिना जाता है. यही वजह है अक्सर लोग तेंदुए (Leopard) से दूर रहने में ही भलाई समझते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक तेंदुए को कुत्ते का शिकार करते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक तेंदुआ एक घर में गेट फांदकर कूदता है और वह पालतू कुत्ते को अपने मुंह में दबाकर उठा ले जाता है. यह भयानक नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है.

After Many Hours Forest Department Caught The Leopard In Allahabad News In Hindi - गांव में घुसे तेंदुए ने छह लोग को किया घायल, घंटों की मशक्कत के बाद आया पकड़ में |

सोशल मीडिया पर ये वीडियो आईएफएस अधिकारी ने प्रवीण कासवान (Parveen Kaswan) ने शेयर किया है. इसमें दिख रहा है कि एक पालतू कुत्ता (Pet Dog) घर में अंदर गेट के पास खड़ा होकर रहा है.  कुछ ही समय में वहां एक तेंदुआ आता है और वह सीधा घर के गेट पर चढ़ जाता है. तेंदुआ गेट पर चढ़ता है, कुत्ता डर के मारे पीछे भागने लगता है लेकिन ठीक इसी दौरान तेंदुआ कुत्ते को अपने मुंह में दबोच लेता है. तेंदुआ कुत्ते को उठाकर वहां से भाग जाता है.

अब ये वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है. जैसे ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वैसे ही लोगों ने तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. एक यूजर ने कहा कि अगर आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां जंगली जानवर बसते हो तो अपने पालतू जानवर को ध्यान रखिए. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अक्सर घरों के पालतू जानवरों जंगली जानवरों का शिकार बन जाते हैं.

0Shares