Prakash veg

Latest news uttar pradesh

‘यूपी में पुलिस ही सुरक्षित नहीं…’, IPS आशुतोष की मां की हत्या मामले में अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, SP बोलीं- शरीर पर चोट के निशान नहीं

1 min read

अंबेडकरनगर जिले में IPS आशुतोष की मां के साथ कथित लूट और हत्या मामले को लेकर अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। हालांकि अंबेडकरनगर की एसपी प्राची ने मीडिया को बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीती रात आईपीएस के गांव स्थित घर में चोरी की इरादे से कुछ चोर घुस आए और उन्होंने उनकी मां की हत्या कर दी है। आईपीएस की मां घर में अकेली रहती थीं। बताया जा रहा कि चोरों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनका गला दबा कर हत्या कर दी है। आईपीएस आशुतोष मिश्रा अभी लखनऊ स्थित पुलिस भवन कल्याण में एसपी पद पर तैनात है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज

इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था को घेरा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता की हत्या का दुखद समाचार आया है। उत्तर प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण!”

इसके अलावा पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भी सरकार को घेरते हुए कहा, “अंबेडकर नगर में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या की खबर अत्यंत दुःखद, स्तब्धकारी एवं हृदयविदारक है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ इस प्रकार की जघन्य घटना होना प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न करता है। जब जिम्मेदार पद पर कार्यरत अधिकारी का परिवार ही अपराधियों के निशाने पर आ जाए, तो आम जनमानस में अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।”

आगे उन्होंने कहा, “प्रदेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन इस गंभीर घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं गहन जांच सुनिश्चित करे, दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

जेवर गायब और शरीर पर चोट के निशान

आईपीएस आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां इंद्रावती की रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में गांव स्थित उनके घर में लाश मिली। उनके मुंह से खून निकला हुआ था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, वहीं उनके जेवर गायब थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आईपीएस आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद आईपीएस आशुतोष दोपहर में अंबेडकरनगर पहुंचे।

परिजनों ने बताया कि इंद्रावती के कई जेवर गायब मिले हैं। उन्होंने बताया कि उनके शरीर से सोने की दानों वाली तुलसी की माला गायब थी। साथ ही नाक की कील और कान के आभूषण भी गायब थे। पैरों की पायल भी नहीं थी। मालीपुर पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आईपीएस आशुतोष अपनी मां इंद्रावती के साथ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आए थे। फिर इसके बाद आशुतोष मिश्रा देर शाम लखनऊ के लिए लौट गए थे। स्कूल में अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए उनकी मां यहीं रुक गई थी। इसके अलावा रात में 10 बजे आईपीएस आशुतोष ने अपनी मां से फोन पर बात भी की थी। सुबह नौ बजे काम करने के लिए एक महिला पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद वे अंदर गई तो देखा कि हाल में बेड पर उनका शव पड़ा था, जिसकी सूचना उन्होंने पड़ोसी को दी।

मामले में अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन वर्मा और एसपी प्राची सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/