Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का उद्घाटन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- इसी लीग से निकलेंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के सितारे

1 min read

इस मौके पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

युवाओं को मिल रहा बड़ा मंच: डिप्टी सीएम

ब्रजेश पाठक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यूपी टी-20 लीग प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और खेल संस्थाएं मिलकर क्रिकेट और दूसरे खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही हैं।

इस लीग से युवाओं को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटरों के साथ खेलने और उनसे सीखने का सुनहरा मौका मिल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में कई नई प्रतिभाएं इस लीग से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

छोटे कस्बों की प्रतिभा को बड़ा अवसर दे रही लीग

डॉ. संजय कपूर ने डिप्टी सीएम की मौजूदगी पर आभार जताते हुए कहा कि यूपी टी-20 लीग महज एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं है, बल्कि प्रदेश की छिपी हुई प्रतिभाओं को मुख्यधारा में लाने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ से लेकर छोटे शहरों और ग्रामीण कस्बों तक के होनहार खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने उम्मीद जताई कि डिप्टी सीएम का यह प्रोत्साहन खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भरने का काम करेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/