BJP की तरफ से महिलाओं को 20 हजार देने के प्रस्ताव पर अखिलेश यादव का तीखा हमला, बोले- ‘हम 40 हजार से करेंगे शुरुआत’
1 min read
उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के मुद्दे पर घमासान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं को 20,000 रुपये देने के कथित प्रस्ताव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश ने इस वादे को चुनावी “जुमला” करार देते हुए कहा कि भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए केवल धनबल का सहारा बचा है और उन्होंने इसे “पाप की कमाई” तक कह डाला।
बता दें, अखिलेश यादव ने अपनी राजनीतिक गणना रखते हुए दावा किया कि सालाना 50,000 रुपये के हिसाब से दस साल में महिलाओं का हिस्सा 5 लाख रुपये बनता है, ऐसे में बीजेपी का 20,000 रुपये का वादा कुल राशि का मात्र 4 प्रतिशत है। उन्होंने तंज कसते हुए इसे “80:20 वालों का 96:4 वाला रिकॉर्ड” बताया। इस दौरान सपा प्रमुख ने बड़ा चुनावी दांव चलते हुए घोषणा की कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर महिलाओं को 40,000 रुपये से शुरुआत करेगी और इसमें हर साल बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने महिलाओं के हक का पैसा अपने विज्ञापनों और प्रचार पर खर्च किया है।
इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। लेकिन आने वाले दिनों में महिला मतदाताओं को साधने को लेकर यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।
