Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी पुलिस के टॉप में बड़े बदलाव; लखनऊ, प्रयागराज में नए कमिश्नर; गृह सचिव और कई एडीजी ट्रांसफर

1 min read

यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को टॉप लेवल पर बैठे अफसरों के साथ ही लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर समेत 15 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। वाराणसी और गोरखपुर के एडीजी को भी बदल दिया गया है। गृह सचिव को भी बदल दिया गया है। लखनऊ में ही तैनात अपर पुलिस महानिदेशक तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वाराणसी में तैनात एडीजी पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मोहित गुप्ता की जगह आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को नया गृह सचिव बनाया गया है। गृह सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे मोहित गुप्ता को अब भ्रष्टाचारण निवारण संगठन में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।

किसे मिले क्या जिम्मेदारी

गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन को अग्निशमन विभाग में महानिदेशक बनाया गया है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र के सेंगर को अभिसूचना विभाग का महानिदेशक बनाने के साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक राम कुमार को गोरखपुर का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। तकनीकी सेवाओं के अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा को वाराणसी का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। यहां पर तैनात पीयूष मोर्डिया अब प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर बना दिए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना भगवान एस श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक तकीनीकी सेवाओं में भेजा गया है। अपर पुलिस महानिदेशक डॉक्टर संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक के साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा तुरुण गाबा को लखनऊ का पुलिस कमिश्नर बना दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक होमगार्ड के धर्मवीर को पीएसी पूर्वी जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। गृह सचिव मोहित गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ भेजा गया है।

पुलिस अकादमी मुरादाबाद के महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह को लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक विशेष जांच बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद पीटीएस भेजा गया है।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को गृह सचिव बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक संबंद्ध मुख्यालय अनूप कुमार सिंह को ईओडब्ल्यू का पुलीस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक संबंद्ध मुख्यालय आनंद कुमार को लोक शिकायत मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/