मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के गर्भ गृह में मां पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मां पाटेश्वरी की आरती उतारी, फूल माला भी चढ़ाया।
देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महांत मिथलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महांती रवींद्र दास एवं हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास के साथ मंदिर परिसर व सूर्यकुंड का निरीक्षण किया।
इस दौरान सीएम ने मां पाटेश्वरी का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पारंपरिक रूप से मंदिर परिसर स्थित गोशाला में पहुंचे। वहां गायों को गुड़ दलिया व चारा खिलाकर गोसेवा की। गोसेवकों से गायों का हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री बीते शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटाप वितरण के बाद दोपहर लगभग ढाई बजे शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। ब्रह्मलीन महांत महेंद्र नाथ योगी के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने के बाद मंदिर परिसर में रात विश्राम किया।
इससे पूर्व सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, इकौना विधायक राम फेरन पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू आदि से औपचारिक भेंट की। सीएम ने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया।
सीएम करीब 22 घंटे शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रहे। इस दौरान तुलसीपुर छावनी में तब्दील नजर आया। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर स्थित हेलीपैड से देवीपाटन मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान मंदिर परिसर में आमजन का पूजन-अर्चन सामान्य रहा।

More Stories
100 से अधिक MLA, कई मंत्रियों के भी टिकट पर संकट, विजय रथ के रोड़े ढूंढ रही बीजेपी
आयुष्मान योजना में फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट पर योगी सरकार सख्त, हेरफेर करने वाले अस्पतालों पर गिरेगी गाज
अखिलेश बताएं, उनके लिए कुरान बड़ा है या संविधान: ओपी राजभर