Prakash veg

Latest news uttar pradesh

पश्चिम बंगाल में हैरान करने वाला मामला, खाते में आए 740 करोड़, गरीब महिला बनी रातोंरात अरबपति

1 min read

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को दंग कर दिया है। फांसीदेवा ब्लॉक के कोचुबाड़ी गांव की रहने वाली एक गरीब महिला मेहरूनेशा के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ 68 लाख रुपये आ गए। इतने बड़े स्तर की धनराशि देख न केवल महिला बल्कि स्थानीय लोग और बैंक कर्मचारी भी हैरान रह गए।

घटना शनिवार सुबह की है, जब मेहरूनेशा अपनी ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के 2000 रुपये निकालने के लिए स्थानीय सीएसपी (CSP) केंद्र पर पहुंची थीं। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से 2000 रुपये निकालने के बाद, जब उन्होंने सीएसपी मालिक शाहिद अनवर से अपने खाते का शेष बैलेंस चेक करने को कहा, तो स्क्रीन पर दिख रही राशि ने सभी के होश उड़ा दिए।

मेहरूनेशा का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और उनके पति एक सामान्य श्रमिक हैं। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इतनी बड़ी रकम के बारे में सोचा भी नहीं था। अचानक खाते में आई इस राशि ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी। सीएसपी मालिक ने तुरंत मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।

पुलिस और बैंक अधिकारियों के अनुसार, यह किसी धोखाधड़ी का मामला नहीं बल्कि बैंक के सर्वर या तकनीकी खराबी (Technical Glitch) का नतीजा हो सकता है। फिलहाल, बैंक प्रबंधन ने एहतियातन महिला का बचत खाता फ्रिज (Freeze) कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन इस पर गहनता से काम कर रहा है कि आखिर इतनी बड़ी गलती कैसे हुई।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/