Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट समेत कई बड़े उद्योग स्थापित करने की तैयारी, सीएम योगी ने बताया जगह का नाम

1 min read

CM Yogi in Gorakhpur: यूपी के नौजवानों को काम के सिलसिले में अब दूसरी जगह नहीं जाना पड़ेगा। अब प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट समेत कई बड़े उद्योग लगाने की तैयारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ की त्रासदी और कनेक्टिविटी के अभाव में यहां के लोग पलायन करते थे। आजीविका के लिए लोगों को विदेश जाना पड़ता था, लेकिन अब यहां के नौजवान को बाहर नहीं जाना होगा। उसे यहीं रोजगार के अवसर मिलेंगे। डबल इंजन सरकार ने धुरियापार में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट (सीबीजी) प्लांट स्थापित किया है। अब यहां ग्रेटर गीडा बनाने जा रहे हैं। यहां सीमेंट फैक्ट्री, पावर प्लांट, डिस्टिलरी और अन्य बड़े उद्योग स्थापित होने जा रहे हैं। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री, शनिवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में बड़हलगंज, महुआपार स्थित गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 295 करोड़ लागत वाली 319 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने धुरियापार में बंद पड़ी चीनी मिल की खाली जमीन पर सीएनजी का प्लांट लगवाया। अमेरिका-ईरान के युद्ध के कारण दुनिया में संकट है लेकिन सीएनजी-एथेनॉल के कारण यहां काम बंद नहीं है। ऊर्जा में आत्मनिर्भर अमेरिका में भी महंगाई चार गुना हो गई है। लेकिन भारत में महंगाई नियंत्रित है।

धुरियापार में हजारों निवेश के प्रस्ताव

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले कोई सोचता नहीं था कि धुरियापार में इंडियन ऑयल का सीएनजी प्लांट लगेगा या गीडा धुरियापार में आ पाएगा। हम यहां ग्रेटर गीडा बनाने जा रहे हैं। अभी से हजारों करोड़ रुपये के प्रस्ताव आ गए हैं। जिन्हें हमें उद्योग के रूप में स्थापित करना है। इसमें सीमेंट की फैक्ट्री धुरियापार में लगने जा रही है। पावर प्लांट, आधुनिक पेंट व अत्याधुनिक डिस्टलरी भी बनेगी।

सुरक्षा का बेहतरीन माहौल, माफिया मिट्टी में मिला

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत गरीबों का कल्याण, विकास योजना, सुरक्षा का बेहतरीन माहौल देते हुए माफिया को मिट्टी में भी मिलाता है। उन्होंने कहा कि एक समय रामजानकी मार्ग पर आवागमन ठप होता था। उपचार के लिए लखनऊ जाने को मजबूर होना पड़ता था। कनेक्टिविटी, रोडवेज बस व अन्य साधन तक नहीं थे। जैसे-तैसे व्यवस्था चल पाती थी, लेकिन आज कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

जब विधायक ही ठेका-पट्टा करेगा तो क्या ही होगा

योगी ने कहा कि जो लोग आस्था-महापुरुषों को सम्मान, विकास की योजनाएं, नौजवान को रोजगार, उद्योग-धंधे नहीं ला सकते, बेटी-बहन को सुरक्षा, बाढ़ की समस्या का समाधान और सड़कों का निर्माण नहीं कर सकते तो ऐसे लोगों को नहीं चुनना चाहिए। जब गलत व्यक्ति को चुनते हैं तो अपने ऊपर बोझ व कलंक का ठप्पा लगाते हैं। उत्तर प्रदेश के साथ यही होता था, गलत लोग चुनकर जाते थे तो जनता का पैसा कुछ लोगों के ही विकास में लगता था। नौकरी में सेंध लगती थी। नौजवानों को नौकरी नहीं मिलती थी। पैसे का लेनदेन शुरू हो जाता था। ठेके पट्टे के लिए मारपीट होने लगती थी। जब विधायक ही स्वयं ठेका करेगा तो क्या होगा, यह बताने की आवश्यकता नहीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/