मस्जिद-मदरसों को टारगेट कर रही भाजपा, संभल में बुलडोजर ऐक्शन पर भड़के सांसद जियाउर्रहमान
1 min read
Symbol image: The words Breaking News on an abstract background
Sambhal News: संभल में अवैध अतिक्रमण पर बनी मस्जिदों और मदरसों पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। मस्जिद तोड़े जाने को लेकर तीन दिन से चल रही कार्रवाई रविवार को भी जारी रही। मस्जिद पर बुलडोजर ऐक्शन को लेकर अब सपा सांसद जियाउर्रहमान भड़क गए। उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला। सांसद जियाउर्रहमान ने कहा, अधिकारियों ने आंख पर पट्टी बांधकर एक तय निशाने के साथ यह कार्रवाई की है।
पुलिस मुठभेड़ पर भी उठाए सवाल
सांसद बर्क ने यूपी में अपराधियों के हो रहे एनकाउंटर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने असद मुठभेड़ को फर्जी बताया। उन्होंने कहा, असली मुठभेड़ तो तब होती जब आरोपी गोली चलाए। पुलिस को जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़े। गाजियाबाद में मुस्लिम युवक द्वारा की गई हिंदू की हत्या की जिक्र करते हुए कहा, हिंदू व्यक्ति द्वारा हिंदू की हत्या पर केवल गिरफ्तारी होती है, लेकिन मुस्लिम व्यक्ति का एनकाउंटर। कानून सबके लिए बराबर है। पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बर्क बोले, अपराधियों को सजा देने का काम कोर्ट का है, पुलिस या प्रशासन का नहीं।
