Prakash veg

Latest news uttar pradesh

कुछ लोग विदेश में बैठकर सोचते हैं कि… CJP प्रोटेस्ट के बाद भाजपा अध्यक्ष का बड़ा हमला

1 min read

NEET व अन्य पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी और अभिभावक पहुंचे। यह प्रदर्शन CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हुआ, जो कि अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पार्टी के इस विरोध प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बगैर नाम लिए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग विदेश में बैठकर ये सोच लेते हैं कि हम भारत के युवाओं को दिशा दे देंगे।’

कॉकरोच पार्टी पर हमलावर होते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘भारत का युवा किसान के साथ चौपाल में रहता है, कोचिंग इंस्टीट्यूट में रहता है, कॉलेज कैंपस में रहता है। लेकिन भारत का युवा दिल्ली में बैठे कुछ लोगों की मुठ्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला।’

‘डिजिटल का उपयोग नेगेटिव के लिए नहीं हो सकता’

CJP पर अपना हमला जारी रखते हुए नितिन नवीन ने शनिवार को हुए उसके विरोध-प्रदर्शन को फ्लॉप बताया और कहा कि, ‘आज देश के लोगों को एक बहुत बड़ा मैसेज मिला है कि डिजिटल क्रांति का उपयोग सकारात्मक रूप से हो सकता है, डिजिटल का उपयोग देश और युवाओं के निर्माण के लिए हो सकता है। लेकिन डिजिटल का उपयोग देश की युवा क्रांति को नेगेटिव दिशा में ले जाने के लिए नहीं हो सकता।’

रांची में बुद्धिजीवियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे नितिन

इससे पहले सीजेपी पर पहला हमला बोलते हुए नितिन नवीन ने कार्यक्रम में कहा था कि ‘आज का युवा देश के निर्माण के लिए काम करना चाहता है, अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहता है। लेकिन कुछ लोगों ने इस देश के युवाओं को व्यवस्था-विरोधी नाम दे दिया है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘जो लोग इस देश के युवाओं को नकारात्मक राजनीति के लिए ले जाना चाहते हैं, मैं उनको चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा सकारात्मक राजनीति करेगा। हम लोकतंत्र के आधार पर विरोध करेंगे, लेकिन लोकतंत्र के मापदंड को खत्म नहीं होने देंगे।’ भाजपा अध्यक्ष ने यह बात झारखंड की राजधानी रांची में बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। पार्टी अध्यक्ष के दिए बयान को भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने किया विरोध-प्रदर्शन

इससे पहले दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी और अभिभावक पहुंचे तथा कई लोगों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उनकी चिंताओं ने उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित किया।

विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैं अपने माता-पिता से मिलने घर जा रहा हूं, उनसे आखिरी बार मिले हुए एक साल से ज़्यादा हो गया है। पिछले 15 दिनों में उन्हें बहुत परेशानी झेलनी पड़ी है और धमकियों की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा था। मैं उन्हें वापस घर ले जाऊंगा। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का विरोध प्रदर्शन तो बस एक ट्रेलर था। इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए आपका धन्यवाद।’

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/