Prakash veg

Latest news uttar pradesh

यूपी में लव जिहाद: नाम व धर्म गलत बताकर नाबालिग लड़की को फंसाया, ऐसे बचा लाया परिवार

1 min read

यूपी में एक बार फिर लव जिहाद का मामला आया। सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ कस्बे में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक किशोरी को भगाने के आरोपित अल्पसंख्यक युवक समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक अल्पसंख्यक है और बहुसंख्यक समाज का बताकर किशोरी को झांसा दिया था। उसने अपना नाम और पता गलत बताकर किशोरी को फंसाया था और उसे भगाकर ले जा रहा था। इसके बाद सही समय पर परिवार ने पहुंचकर बच्ची को बचा लिया।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। उसने कहा कि 18 मई की देर शाम 7 बजे वह बाजार में था। उसकी पत्नी ने फोन किया और बताया कि बेटी काफी देर से गायब है। वह घर पहुंचे और बेटी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी मोहल्ले के एक युवक के साथ शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर है। वह बड़े बेटे के साथ वहां पहुंचे तो युवक उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर खींचते ले जा रहा था। उनका बेटा उसके पास पहुंचा तो वह धक्का देकर भागने लगा। उसने धमकी भी दी। वह बेटी को लेकर घर पहुंचे और उन्होंने युवक के परिजनों से शिकायत की। उसके परिवार के रशिद, पत्नी, पुत्र सिराज, रियाज, गोलू, गुड्डू ने उसे गालियां दी। इस दौरान उसके साथ मौजूद पत्नी बेहोश हो गई।

उसने कहा कि कि युवक मुस्लिम है लेकिन अपना नाम राज बताया। वह हिन्दू होने की बात बताकर उसकी बेटी से बात करता था। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191 (2) दंगा या बलवा, 115 (2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, 352 शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने, 351 (3) गंभीर आपराधिक धमकी, 110 गैर इरादतन हत्या का प्रयास, 137 (2) अपहरण, 87 महिलाओं का अपहरण, अगवा करने या जबरन शादी के लिए मजबूर करने, उत्तर प्रदेश विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत धारा तीन व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 यानी 5(1) के तहत केस दर्ज किया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/