Prakash veg

Latest news uttar pradesh

नीट पेपर लीक में बायोलॉजी लेक्चरर गिरफ्तार, एनटीए पैनल का हिस्सा रह चुकी है मनीषा मांधारे

1 min read

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दूसरे मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी एक महिला और बायोलॉजी की लेक्चरर है और उसका नाम मनीषा गुरुनाथ मांधारे है। जानकारी के मुताबिक मनीषा मांधारे एनटीए की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा रह चुकी है। एक दिन पहले ही सीबीआई ने रिटायर्ड केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं ने उसे मास्टरमाइंड और नीट पेपर लीक सरगना का मुखिया बताया था।

एनटीए ने बनाया था एक्सपर्ट
सीबीआई ने शनिवार को इस बारे में एक बयान जारी किया। इस बयान के मुताबिक मनीषा गुरुनाथ मांधारे को एक गहन जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। वह नीट यूजी 2026 परीक्षा की प्रक्रिया में शामिल थी। मनीषा को एनटीए ने बतौर एक्सपर्ट शामिल किया था। सीबीआई ने बताया कि उसके पास बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्न पत्रों की पूरी एक्सेस थी। मनीषा की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए सीबीआई ने कहाकि अप्रैल 2026 में मंधारे ने पुणे की मनीषा वाघमारे के जरिए संभावित नीट परीक्षा उम्मीदवारों को जुटाया। इसके बाद इन छात्रों के लिए अपने पुणे निवास पर कोचिंग क्लासेस चलाईं।कोचिंग क्लास चलाते हुए लीक किए सवाल
इन कोचिंग क्लासेस के दौरान मंधारे ने बॉटनी और जूलॉजी विषयों से विभिन्न सवाल लीक किए। साथ इसके बारे में विस्तार से समझाया भी। उसने छात्रों से इन सवालों को अपनी नोटबुक में लिखने और किताब में चिन्हित करने को भी कहा। अब मांधारे को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा। इनमें से अधिकांश प्रश्न तीन मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा के वास्तविक प्रश्न पत्र से मेल खाते थे। बता दें कि मनीषा एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसे 14 मई को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अभी कई हो सकते हैं गिरफ्तार
सीबीआई जांच में शामिल एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एनटीए से दो सेट के प्रश्न पत्र लीक हुए थे। इनमें से एक हाथ से लिखा हुआ और एक टाइप किया हुआ था। इसके पीछे कुलकर्णी और मंधारे थे। अधिकारियों ने कहाकि प्रश्न पत्र तैयार करने वाली पूरी कमेटी और एनटीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारी जांच के दायरे में हैं। आने वाले दिनों में और अधिक गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/