Prakash veg

Latest news uttar pradesh

वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद खत्म हुआ सीएम पद पर सस्पेंस

1 min read

केरलम में वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नाम की घोषणा की है। मालूम हो कि, केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 दिन पहले 4 मई को जारी हुए थे। तब से ही कांग्रेस पार्टी में सीएम के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही थी।

नए सीएम की घोषणा के बाद AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “मैं इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं। मैं वी डी सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं।”

“मेरा मानना है कि केरलम की जनता ने UDF के पक्ष में एक बड़ा जनादेश दिया है। वी डी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार केरलम की जनता की आकांक्षाओं और वादों को पूरा कर सकती है। निश्चित रूप से, हम केरलम सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।”

मालूम हो कि, इस बीच सूत्रों के हवाले से पता चला था कि, वीडी सतीशन के नाम पर चर्चा चल रही है। जो कि अब सच हो चुका है और कांग्रेस के आलाकमान ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक हुई थी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/